Skip to main content

एक अनकहा रिश्ता



उस दिन कॉलेज में मेरा पहला दिन था । इसीलिए मैं थोड़ी जल्दी कॉलेज पहुँच गई थी और मेरी स्कूल फ्रेंड तृशा भी मेरे साथ थी, मैं मेडिवल हिस्ट्री डिपार्टमेंट में घूम रही थी जो मेरा सब्जेक्ट भी था, मैंने सोचा जब तक क्लासेस नहीं खुल जातीं घूम लिया जाए...।  मैं क्लास से कुछ दूरी पर थी क्लास खुल गई थी कुछ बच्चे भी आ गए थे,  तभी एक लड़का बाहर से हॉल में आया ,एक अजीब सी ऊर्जा थी उसमें ,उसका चेहरा खिला था .. ज़ीरो साइज दाढ़ी कर रखी थी उसने जो एक विशेष नक्श में थी, उसने कैप लगा रखा था ।
कुलमिलाकर वो बहुत स्मार्ट लग रहा था । मेरे पांव रुक गए मैं उसे देखती रही.. अनायास मैं भगवान से मनाने लगी ' हे भगवान ! वो मेरी ही क्लास में हो..' । वो उसी क्लास में गया -मेरी क्लास में । मैं इतनी खुश हो गई थी कि मुट्ठी बाँध कर नाच उठी थी ।
वो मुझसे दो टेबल पीछे बैठा था लेकिन मेरा मन तो उसमें ही था.. मैं बदल गई थी एकदम से..
तृशा परेशान हो गई थी और उसने कहा कि तुझे प्यार तो नहीं हो गया...?
हाँ.. सच में मुझे प्यार हो गया था...

मैंने ध्यान दिया वो भी मुझे देखता था.. और गाहें-बगाहें हमारी नज़र मिल जाती तो मुझसे पहले वो झुका लेता.. मैं समझ गई थी की वो बहुत शर्मीला है... लेकिन उसकी ये बात मुझे अच्छी लगी.. यही बात क्या मुझे तो समूचा वो ही अच्छा लगता था । और हाँ.. मैं समझ गई थी थी की वो एक बहुत अच्छा इंसान है ।
                                  एक दिन मुझसे पानी माँगा, मुझे यक़ीन है उसने खुद से बड़ी जिद्दोजेहद की होगी तब जाके हिम्मत जुटा पाया होगा ।  उसका विवेक नाम था, विवेक उच्चकुल का लड़का था और मैं...निम्न तबके और कुल की ।
मुझे पता था कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता.. लेकिन आखिरी में शायद हमे अलग होना ही होता या फिर हम अपने अपने परिवार को छोड़ के दूर चले जाते, मैं ये नहीं चाहती थी । इसीलिए वो जब भी बात करने की कोशिश करता मैं रूखेपन सा बर्ताव करती । लेकिन मैं एक लड़की हूँ..जिसे दिल में बसा लिया वो मेरे लिए भगवान बन जाता है इसीलिए तो हम स्त्रियां जब प्यार करती हैं तो आँख बंद कर लेती हैं ।

     23 जनवरी के दिन जब मैं गुलाबी रंग की पैरासूट वाली जैकेट पहन कर आई थी जिसे मेरी सभी सहेलियां कह रही थी की नहीं अच्छी लग रही, लेकिन जिस तरह से अपनी अंगुली और अंगूठे को जोड़ कर उसने कहा था ' जँच रही हो,👌'
उस पल मैं एकबार फिर उसकी दीवानी हो गई थी । कॉलेज के आखिरी दिन जब सब लोग फोटो खींच रहे थे याद के लिए वो भी खिंचवा रहा था लेकिन मैं एक खाली क्लास की खिड़की से देख रही थी कि उसकी निग़ाह मुझे ही ढूंढ़ रही है
मैं देख रही थी की जिस क्लास में मैं पेपर दे रही थी उस क्लास में उसका जाना, तृशा से मेरे बारे में पूँछना, और तृशा का ये कहना की मैं आज जल्दी चली गई... ये सुनकर विवेक का बेचैन होना..।
  मैं देख रही थी की ये सुनकर उसकी आँखे भीग आई थीं, मैंने महसूस किया कि मेरी आँखों से भी आंसूं ढरक आए हैं ।
मेरा जी चाह रहा था कि मैं उसे जा के रोक लूँ और लिपट कर कहूँ कि मत जाओ विवेक ।मैं सदा के लिए तुम्हें दिल में बसा लेना चाहती हूँ..मैं तुम्हारे साथ जीना चाहती हूँ लेकिन मैं अपने ख़्वाब पूरा नहीं कर सकती थी ..
मुझे आज रो लेना उतना नहीं अखर रहा था जितना उसके पास जाके दूर होने के बाद का दर्द ।
मैंने उसे चले जाने दिया..मुझे पता नहीं मैंने अच्छा किया या बुरा लेकिन आज भी मेरी आँखे उसे देखना चाहती हैं..
उसके अल्हड़पन में ,उसके मनमौजीपन में मैं भी उसके साथ होना चाहती हूँ..

                                      आज फिर मैं वही गुलाबी पैरासूट जैकेट पहन कर गई थी, इस उम्मीद पर की शायद आज वो फिर आए और कहे -" जँच रही हो । 👌"















Comments

Popular posts from this blog

उस शाम

ब हुत दिन से मेरा मन कर रहा था कि गोविंदगढ़ में एक शाम गुजारूं.. इसलिए नहीं..कि वह मध्यप्रदेश के सबसे बड़े तालाबों में एक है , बल्कि इसलिए क्योंकि यह तालाब ज़िन्दगी का एक बिम्ब उकेर देता है.. प्राकृतिक परिदृश्य अनुपम है । मेरे 12वीं का आखिरी पेपर गणित का था जो दुबारा 24 मार्च 2014 को हुआ.. वो दिन मेरे स्कूल लाइफ का अंतिम और अविस्मरणीय दिन था.. हमने गोविंदगढ़ जाने रूपरेखा 24 को ही बनाया था लेकिन एक दिन बाद जाना तय हुआ । हम दो लोग थे एक तो मैं ही था दूसरा विराट था । मैं विराट के घर में ही रहता था..और अब हम दोनों अच्छे-खासे दोस्त हैं...। हम उसी की मोटरसाइकल से जा रहे थे......         हम चल पड़े थे प्रकृति की गोद में.. मानो वह हमारा इंतज़ार कर रही हो और हमें गोद में भर लेने को उत्सुक हो.. हम थोड़ा रफ़्तार में जा रहे थे क्योंकि सूरज ढलने वाला था और हमें अंदेशा था कि कहीं सूरज डूब न जाए.. लगभग आधी दूरी पहले से मोटेरसाइकल मैं चला रहा था जब हम उस मोड़ में मुड़ने लगे जो गोविंदगढ़ की ओर जाता है तो वहां कुछ पुलिस वाले दिखे मैं थोड़ा सहमा और आगे बढ़ गया........

विदा छिन्दवाड़ा!

विदा, छिंदवाड़ा! छिंदवाड़ा मुझे अकस्मात मिला । कोई उम्मीद नहीं थी कि मैं कभी छिंदवाड़ा जाऊॅंगा, पर मिलना था सो मिले । यह जून 2023 था जब मैं यहाँ पहुँचा । पहले पहल उत्सुकता और अनभिज्ञता हर नए शहर में होती है सो हुई, किंतु जब रहने पहुँचा तो शहर ने आकंठ भर लिया । छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश का दक्षिणी जिला है जो नागपुर से ठीक उत्तर अवस्थित है । इसका शहरी क्षेत्रफल कम ही है किन्तु है शानदार शहर! यहाॅं का मौसम, स्वच्छता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता यहाॅं की सौंदर्यमणियाॅं हैं । इसे प्रकृति ने अपनी छत्र-छाया में रखा है, ठीक जैसे पचमढ़ी को । यद्यपि यहाँ कोई नदी का तटीय क्षेत्र नहीं है, फिर भी स्वाभाविक खुलापन है इस शहर में, जिसके कारण मन आनंदित रहता है । वस्तुत यह खुलापन इस शहर में ही व्याप्त है, इसके मोहल्लों में, सड़कों में, सब्जी मंडी में हर जगह । इस शहर का मौसम यहाॅं का कीर्तिस्तंभ है, ग्रीष्म में भी तापमान  38 से 40° सेल्सियस पहुॅंचते ही उमड़ पड़ते हैं बादल और फिर लुढ़का देते हैं तापमान को नीचे । यहाॅं कॉफ़ी हाउस का डोसे, श्री राधे टावर के पास वीआईपी रोड की तंदूरी चाय, हरे माधव की फुल्की क...

पलास के फूल सी तुम

                        पलास का वृक्ष और उसकी छाँव शुभे! तुम्हारी आंखों को, मैं झील-ए-शराब नहीं कहता! इसका अर्थ यह नहीं, कि मुझे उनकी गहराइयों का भान नहीं! कि उनके सौंदर्य की पहचान नहीं! बल्कि इसलिए, क्योंकि ये उपमाएँ दूषित हो चली हैं, पुरातन हो चली हैं । मैं तुम्हारे चेहरे को चंद्र-सम नहीं कहता, इसलिए नहीं, कि तुम्हारे सौंदर्य पर मैं मोहित नहीं! या मैं आतुर नहीं होता, तुम्हें सर्वोत्कृष्ट रूपसी कहने को ! बल्कि इसलिए, क्योंकि इस उपमा का सर्वाधिक निरादर किया है मानव ने । इसलिए मैं तुम्हारी उपमा करता हूँ, ‛पलास के फूल से!’ जैसे गर्मी की तपन में भी, दिलाते हैं- मन को सुकून ये पलास के सुन्दर पुष्प-गुच्छ । इनकी लालिमा, तुम्हारे रक्तवर्णी चेहरे का प्रतीक है । इनकी शीतलता, तुम्हारी मधुरता का प्रतीक है । इसीलिए मुझे प्रिय हैं दोनों- तुम्हारा पलासी-मुख औ पलास-वृक्ष । - विनय एस तिवारी